Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों की कड़ी में ग्राम अछोटा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर बच्चों की माताएं, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

 

मुख्य अतिथि श्रीमती देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ महिलाओं एवं परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों और महिला हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे ही मजबूत समाज की नींव हैं। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने परिसर में पपीता का पौधा लगाया ।

 

कार्यक्रम में ‘स्वस्थ शिशु’ एवं ‘पोषण शक्ति सम्मान’ सहित स्थानीय व्यंजन, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन दीदियों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

 

इस दौरान हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पोषणयुक्त स्थानीय आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है