Ro no D15139/23

विश्व पर्यटन दिवस पर धमतरी के पर्यटन केंद्रों में सेवा संकल्प से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धमतरी, 27 सितंबर 2026। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले के विभिन्न पर्यटन केंद्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों के स्वागत से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही पर्यटकों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। जिले की पर्यटन समितियों ने इस अवसर पर “स्वच्छ पर्यटन, हरित पर्यटन और सुरक्षित पर्यटन” का संकल्प लेकर पर्यटन को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की।

 

इसी क्रम में मेंचका स्थित श्री मुचकुंद ऋषि पर्यटन सहकारी समिति मर्यादित द्वारा इको पार्क, शिव मंदिर तथा बांध के नीचे के पर्यटन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की साफ-सफाई कर प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र किए और पर्यटन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश दिया। समिति के संरक्षक एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री जीवनलाल नाग, संरक्षक श्री जोहान नेताम सहित संतोष ठाकुर, शोभलाल सिन्हा, नरेंद्र नेताम, शांतनु धुर्वा, गोलू सेन, मुकेश यादव, निमेश, राकेश, अंगद, इंद्र सेन, हेलन, डायमंड, शुभम सहित अन्य सदस्य अभियान में शामिल हुए।

 

पर्यटन समिति द्वारा मेचका पहुंचने वाले पर्यटकों का आत्मीय स्वागत गुलाल तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर किया गया। पर्यटकों को पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। समिति के सदस्यों ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 

इसी तरह गंगरेल सहित जिले के विभिन्न पर्यटन केंद्रों में भी विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, शपथ और पर्यटकों के स्वागत की गतिविधियां आयोजित की गईं। गंगरेल स्थित ग्रीन एडवेंचर पार्क एवं रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें धमतरी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की सभी पर्यटन समितियों ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए यह संदेश दिया कि प्रकृति हमारी धरोहर है और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और पर्यटक की साझा जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से धमतरी में पर्यटन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जोड़ने की यह पहल जिले को एक स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

    *कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*   *प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय* रायपुर, 13 नवंबर…

    Read more

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?