Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को जिले में मेगा रक्तदान एवं सेवा सेतु शिविर

रक्तदान के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल

धमतरी, 27 सितंबर 2026// सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर को धमतरी जिले में विभिन्न स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर और सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के निराकरण की पहल की जाएगी।

जिले में पांच स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर

मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिले में इसके लिए जिला अस्पताल धमतरी, सिविल अस्पताल कुरूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड, पुलिस लाइन धमतरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा में शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में नागरिक, युवा, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य इच्छुक लोग सहभागिता कर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान को जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में पहुंचकर सहभागिता की अपील की गई है।

दो स्थानों पर लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर—सरकार आपके द्वार’

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु शिविर—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन भी 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। ये शिविर गट्टासिल्ली, विकासखंड नगरी तथा मथुराडीह, धमतरी में आयोजित होंगे।

शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन, समस्याओं एवं आवश्यकताओं का मौके पर निराकरण करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों को शासन की सेवाओं से जोड़ेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में ‘सेवा, संवेदना और जनभागीदारी’ की भावना को मजबूत करते हुए प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान