Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

सेवा संकल्प अभियान 2026

सेवा मेरा योगदान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान

जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के हजारों परिवारों के लिए बदलाव का माध्यम बनी है। योजना के माध्यम से जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

पक्के मकान मिलने से हजारों परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना ने गरीब एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्के आवास की सुविधा देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वहीं,

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आवास प्लस 2.0 के तहत छूटे हुए परिवारों का सर्वे कर उन्हें भी पात्रतानुसार आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

कच्चे मकान से पक्की छत तक का सफर

कई परिवारों का जीवन वर्षों तक अभाव और कठिनाइयों के बीच बीता। कच्चे मकान की कमजोर दीवारें और टूटी-फूटी छत उनके संघर्ष की कहानी बयां करती थीं। बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने और सामान के भीगने जैसी परेशानियों के बीच परिवारों को रातें गुजारनी पड़ती थीं। ऐसे परिवारों के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने इन परिवारों के इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पक्की छत मिलने के साथ ही परिवारों को सुरक्षित आवास का आधार मिला है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

जिले में 96 हजार से अधिक आवास पूर्ण

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में अब तक 1,12,948 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 96,801 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

इन आवासों में परिवार अपने अपनों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है।

पक्के आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी सुविधाओं तक पहुंच भी परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक बनी है।

पीएम जनमन से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मिला सुरक्षित आशियाना

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव लाने में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जशपुर जिले में वर्ष 2023 से 2025 तक पीएम जनमन के तहत 2,100 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 1,614 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं।

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पक्के आवास के साथ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

पीएम जनमन का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी तथा स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।

आवास प्लस 2.0 से छूटे परिवारों को भी मिलेगा लाभ

जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वे के तहत छूटे हुए 1,02,371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के बाद पात्रता के आधार पर इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस पहल से उन परिवारों को भी आवास की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारणवश पूर्व में योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।

इस तरह पक्के आवास का दायरा बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर जिले में केवल घर की छत ही नहीं दी, बल्कि हजारों परिवारों के सपने पूरे किए हैं।

  • Related Posts

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान  कुनकुरी में निकली वॉकथॉन युवाओं और नागरिकों को नशामुक्त रहने का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड में वॉकथॉन (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। वॉकथॉन…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान