
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज 28 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. किसी को सफलता और लाभ मिलेगा, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतनी होगी. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.
आज का मेष राशिफल
मेष राशि के लिए आज सोमवार 28 सितंबर 2026 के दिन रोजी-रोजगार के क्षेत्र में नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय ठीक है,परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. आज दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है.कोई भी काम विशेष सावधानी से करें.
शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 9
आज का वृष राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को वृष राशि वालों को क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखना होगा. आज आपको शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे, इसके लोग आपकी पीठ पीछे क्रिटिसाइज कर सकते हैं. राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी. मामला-मुकदमें का निर्णय आपके पक्ष में जायेगा.
शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 7
आज का मिथुन राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 के दिन सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकता है. आज जीवन साथी से पूर्ण सुख व सहयोग मिलेगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
शुभ रंग: वाइन रेड, शुभ अंक: 2
आज का कर्क राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को वालों की नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है,जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. आज रूके हुए काम पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है.व्यापार में लेन-देन सावधानी से करें. शत्रु प्रबल होकर हावी हो सकता है.
शुभ रंग: मेटैलिक ब्लू, शुभ अंक: 3
आज का सिंह राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को सिंह राशि वाले कोई नया काम इस समय हाथ में न लें. आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है,जिससे मन एकदम परेशान व आप भयभीत हो उठेंगे. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलावें. परिश्रम का लाभ मिलेगा.
शुभ रंग: लेमन यलो, शुभ अंक: 3
आज का कन्या राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिन्ताओं से आप मुक्त हो जायेंगे. आज जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख मिलेगा.
शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 1
आज का तुला राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों की नौकरी और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं. विरोधी परेशान कर सकते हैं. तनाव रहेगा. कोई भी काम सावधानी से करें, जल्दबाजी से बचें. सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है.
शुभ रंग: चारकोल ग्रे, शुभ अंक: 8
आज का वृश्चिक राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को रुका हुआ काम पूरा होगा और धन कमाने की कोशिशों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
शुभ रंग: कॉपर रेड, शुभ अंक: 5
आज का धनु राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को वालों को कारोबार व कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति के रास्ते खुलेंगे. आपके अपने परिश्रम का पूरा पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. प्रेम-प्रसंगों में सपलता,समय खुशी से बीतेगा.
शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन, शुभ अंक: 4
आज का मकर राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को मकर राशि वालों को आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. कोरोबार के हालात पिछले दिनों से कुछ बेहतर होंगे. लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोगाम बन सकता है. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: पीच कलर, शुभ अंक: 7
आज का कुंभ राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को नई नौकरी मिलने की प्रयास सफल होने की संभावना. बाधाओं के वाबजूद सफलता तथा धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. परिश्रम सफल होगी. कोई पुराना दिया हुआ उधार पैसा वसूल होगा. आप अपने बुद्धि विवेक से आवश्यक कार्यों में सफलता पायेंगे.
शुभ रंग: वॉएलेट, शुभ अंक: 6
आज का मीन राशिफल
आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आज आय में कुछ कमी रहेगी,फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी होने की संभावना. स्वजन-मित्रों से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग: कत्था, शुभ अंक: 7









