Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से सुमीत वर्मा ने हासिल किया रोजगार

कौशल प्रशिक्षण ने रोजगार की राह हुई आसान*

*- सोलर टेक्नीशियन के रूप में प्रतिमाह 21 हजार रूपए की हो रही आय*

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को उनकी रूचि एवं रोजगार की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है। योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक युवा अपने हुनर को रोजगार से जोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सलौनी निवासी युवा श्री सुमीत वर्मा ने भी सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की नई राह बनाई है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें बेंगलुरू की टीवीएस कंपनी में रोजगार मिला है, जहां वे प्रतिमाह 21 हजार रूपए की आय अर्जित कर रहे हैं।
श्री सुमीत वर्मा ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद ऐसा कौशल सीखने का प्रयास किया, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार का अवसर मिल सके। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव में संचालित सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और रोजगार के अवसर को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में प्रवेश लिया। उन्होंने पूरी लगन एवं मेहनत से 348 घंटे का सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया तथा प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा में भी शामिल हुए।
श्री सुमीत वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सोलर तकनीक से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। प्रशिक्षण ने उनके कौशल को निखारने के साथ ही रोजगार के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ाया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बेंगलुरू स्थित टीवीएस कंपनी में प्रतिमाह 21 हजार रूपए की आय पर रोजगार प्राप्त हुआ। आज वे अपने हुनर और मेहनत के बल पर रोजगार हासिल कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री सुमीत वर्मा ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान