Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संवर्धन पोखर निर्माण ने खिलावन राव पवार के मत्स्य व्यवसाय को दी नई दिशा

*- मत्स्य पालन से मिला 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ*

 

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने जिले के मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने और इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने का अवसर दिया है। योजना के माध्यम से संवर्धन पोखर निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से मत्स्य पालकों को व्यवस्थित रूप से मत्स्य उत्पादन करने में सहायता मिल रही है। इसका प्रत्यक्ष लाभ छुरिया विकासखंड के ग्राम बैरागीभेड़ी निवासी श्री खिलावन राव पवार को मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सहयोग से मत्स्य पालन को आय का बेहतर साधन बनाया है।

मत्स्य पालक श्री खिलावन राव पवार ने बताया कि उनका मछली पालन एवं विक्रय का व्यवसाय है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संवर्धन पोखर निर्माण का लाभ लेते हुए 0.60 हेक्टेयर जलक्षेत्र विकसित किया। जिसमें योजना के तहत 1.32 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ। योजना से मिले सहयोग से उनके लिए मत्स्य पालन को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से करने का आधार तैयार हुआ। उन्होंने पिछले वर्ष विकसित जलक्षेत्र से 5 टन मत्स्य उत्पादन प्राप्त किया। जिसका उत्पादन व्यय लगभग 1 लाख 80 हजार रूपए रहा और मछलियों के विक्रय से 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मत्स्य पालक श्री खिलावन राव पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से संवर्धन पोखर निर्माण की सुविधा मिलने से मत्स्य पालन को बेहतर ढंग से करने का अवसर मिला। पहले मत्स्य पालन एक पारंपरिक गतिविधि के रूप में किया जाता था। अब इसे व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संवर्धन पोखर निर्माण के लिए मिले आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी