Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केन्द्र तुलसीपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण आहार, सक्षम योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन सहित पूरी टीम को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद श्री प्रमोद झांझडे, श्रीमती पंपा सिन्हा, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सरस्वती यादव, सुश्री शैल यादव, श्रीमती जमुना साहू, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, श्रीमती प्रेमा सोनकर, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती प्रेमा सोनकर, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम श्रीमती लता मेश्राम, श्री दानेश्वर नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, हितग्राही उपस्थित थे। इसी तरह के तुलसीपुर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को को पोषण स्वास्थ्य एवं विभागीय योजना की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिन, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि के हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग