Ro no D15139/23

जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
कोरबा, 28 सितंबर 2026/
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में अपनी आवश्यकता लेकर पहुंचे विकासखंड कटघोरा के ग्राम सालिहापारा, चाकाबुड़ा निवासी 89 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री मोहनपाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण मिलने से उनके दैनिक आवागमन को सुविधा मिली है और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह बनी है।
श्री मोहनपाल, पिता श्री राजकुमार ने 28 सितंबर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आवागमन के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उनकी आवश्यकता को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर श्री मोहनपाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब श्री मोहनपाल अपने दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सहजता से आवागमन कर सकेंगे। सहायक उपकरण ने उनकी गतिशीलता को नई सुविधा दी है। आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन सुगम होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों को पूरा करने का अवसर मिला है।
‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझकर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सुविधाजनक बनाना, उनकी गतिशीलता को बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर श्री मोहनपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनके लिए आवागमन आसान हुआ है और अब वे अपने आवश्यक कार्य अधिक सुविधा एवं आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। उन्होंने इस सहयोग को अपने दैनिक जीवन के लिए उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी