Ro no D15139/23

उल्लास महापरीक्षा संपन्न 383 केंद्रों में हुई परीक्षा, लगभग 98 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल

कहीं मां-बच्चे तो कहीं देवरानी-जेठानी, पति-पत्नी ने साथ दी परीक्षा
कोरबा, 28 सितंबर 2026/

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देषन में जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितंबर को महापरीक्षा आयोजित की गई। जिले के 383 उल्लास केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए 7,817 परीक्षार्थी निर्धारित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 98 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह दिखाई दिया।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड की प्राथमिक शाला समेलीभाठा में मां और बच्चे ने एक साथ परीक्षा दी। विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर की 22 वर्षीय संतोषी बाई अपने बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा देने पहुंचीं। प्राथमिक शाला पोड़ी पंडोपारा में 32 वर्षीय मंगली पंडो ने परीक्षा दी। इसी केंद्र में 29 वर्षीय मनीता पंडो और उनके पति राजा राम पंडो ने साथ बैठकर अपनी सीखने की उपलब्धि परखी।
बढ़ती उम्र भी सीखने के उत्साह के आड़े नहीं आई। लगभग 90 वर्षीय घुरवा सिंह ने महापरीक्षा में भाग लिया। पाली विकासखंड के संकुल हरदीबाजार अंतर्गत प्राथमिक शाला न्यौसा में लगभग 78 वर्षीय जगोती बाई परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुईं। पाली विकासखंड की प्राथमिक शाला टेढ़ीकुआं में 46 वर्षीय दिव्यांग परीक्षार्थी घासी राम ने परीक्षा दी।
रिश्तों के साथ सीखने का उत्साह भी परीक्षा केंद्रों पर दिखा। कोरबा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला रोकबहरी में जेठानी 47 वर्षीय बूंद कुंवर और देवरानी 42 वर्षीय मोहरबाई ने एक साथ परीक्षा दी। कटघोरा उपजेल में बंदियों ने भी उल्लास महापरीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान साक्षरता विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा से पूर्व कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों और नागरिकों से परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा केंद्र तक पहुंचने में सहयोग देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि साक्षरता व्यक्ति, परिवार और समाज के सशक्तिकरण का आधार है। महापरीक्षा में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और परिवार के सदस्यों की सहभागिता ने “साक्षर कोरबा-समृद्ध कोरबा” के संकल्प को नई ऊर्जा दी है।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी