Ro no D15139/23

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा

 

पति के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

रायपुर, 29 सितंबर 2026/ जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए सहारा बनी है।

श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवसिंह साहू का 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

इस कठिन समय में ग्राम पंचायत बोरई द्वारा श्रीमती साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव ने बीपीएल सर्वे सूची वर्ष 2002-03 का अवलोकन किया, जिसमें परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक आवेदन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिला। श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने जरूरत के समय योजना का लाभ मिलने पर ग्राम पंचायत बोरई एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

      *नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास* *नक्सल प्रभावित और दूरस्थ जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य भेट की।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी