Ro no D15139/23

पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत ने कांग्रेस की हताशा ही जाहिर की : विकास मरकाम

0 ‘सुखदेव’ पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बने ‘झूठदेव’ : विकास मरकाम

रायपुर।छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप के चेयरमैन विकास मरकाम ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लगातार हो रही हार और मुद्दों के अकाल से जूझती कांग्रेस की ‘हताश वार्ता’ बताया है। श्री मरकाम ने कहा कि ‘सुखदेव’ को, आदिवासियों को ‘दुखदेव’ सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। अपने शासनकाल में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जिस प्रकार 32 प्रतिशत आरक्षण छीनने का प्रयास किया, हमारे हरा सोना तेन्दूपत्ता के खरीदी को बंद किया गया, चरण पादुका छीनी गई, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसाया, आदिवासी राष्ट्रपति और आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित किया गया उस दु:ख और दंश को आजतक आदिवासी लोग भूले नहीं है।

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप के चेयरमैन विकास मरकाम ने कहा कि नाम ‘सुखदेव’ लेकिन अपनी पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बने ‘झूठदेव’। जिस प्रकार तारापुर कोल ब्लॉक को लेकर भगत ने झूठ बोला, वह निंदनीय है। प्रदेश का बच्चा बच्चा इस तथ्य से अवगत है कैसे षड्यंत्रपूर्वक कांग्रेस के तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ‘नो गो एरिया’ को ‘गो एरिया’ बनाकर हसदेव अरण्य में खनन की नींव रखी, वन सलाहकार समिति (एफएसी) की आपत्तियों को दरकिनार तारा कोल ब्लॉक को ‘स्टेज-1’ मंजूरी दी। श्री मरकाम ने कहा कि सत्ता में रहते बघेल सरकार ने हसदेव में कटाई और खनन प्रक्रियाओं को राजस्थान के गहलोत सरकार को बिजली देने के लिए आगे बढ़ाया और अब विपक्ष में रहते इसका विरोध कर रहे हैं। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दिखाता है। भूपेश बघेल ने मीडिया में कहा था, “जिसे खनन से आपत्ति है वह अपने घर की बिजली बंद कर दें।” यह बयान अभी तक छत्तीसगढ़ के लोग नहीं भूलें है।

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप के चेयरमैन विकास मरकाम ने नसीहत देते हुए कहा कि भगत को सबसे पहले कांग्रेस में मची भयंकर गुटबाजी से लड़ना चाहिए, 36 गुटों में बँटी कांग्रेस को एकजुट करने की दिशा में चिंतन करना चाहिए। युवा कांग्रेस के ब्लॉक और जिलाध्यक्ष चुनावों में लेन-देन और भ्रष्टाचार पर चिंतन करना चाहिए। शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला, गोबर घोटाला में लिप्त नेताओं को छत्तीसगढ़ की राजनीति से दूर रखने की नीति पर चिंतन करना चाहिए। श्री मरकाम ने कहा कि महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, लखपति दीदी योजना, नियद नेल्लानार, नल जल, पीएम आवास, पीएम जनमन, तेंदूपत्ता का रिकॉर्ड दाम एवं खरीदी के जरिए आत्मसम्मान जैसी अनेकानेक योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर छत्तीसगढ़िया को सबसे बढ़िया बनाने में जुटी है। इसकी चिंता सुखदेव जी को नहीं करनी चाहिए।

  • Related Posts

    महतारी वंदन की राशि का संदेश आते ही खिल उठता है रेखा का चेहरा

      बच्चों की पढ़ाई और सिलाई के सामान के खर्च की चिंता हुई कम, हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास रायपुर, 29 सितंबर 2026/ मोबाइल फोन पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी से साकार हुआ पक्के घर का सपना, शिवप्रसाद भट्ट के जीवन में आई नई खुशियां

      केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी रायपुर, 29 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग