Ro no D15139/23

जेनिफर विंगेट के साथ किया था रोमांस, अब रेप केस में हुई 10 साल की जेल… कौन है ये मशहूर सिंगर?

Jennifer Winget Co-Star Saad Lamjarred: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ ‘गुली माता’ गाने में नजर आने वाले पॉपुलर मोरक्को सिंगर साद लामजारेद  एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. फ्रांस की एक अदालत ने उन्हें एक रेप मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद अरब म्यूजिक वर्ल्ड में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. साद लामजारेद अरब दुनिया के सबसे चर्चित गायकों में गिने जाते हैं और उनके कई गाने करोड़ों बार देखे जा चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला फ्रांस में दर्ज एक रेप केस से जुड़ा है. अदालत में सुनवाई के बाद साद लामजारेद को दोषी ठहराया गया और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई. इससे पहले भी गायक कई कानूनी विवादों का सामना कर चुके हैं। वर्ष 2023 में पेरिस की एक अदालत ने उन्हें एक अन्य मामले में छह साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने अपील की थी.

साद लामजारेद ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनके वकीलों की ओर से भी पहले कई बार अदालत में अपना पक्ष रखा गया था. हालांकि, ताजा फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

कौन हैं साद लामजारेद?

साद लामजारेद मोरक्को के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं. उनका गाना ‘Lm3allem’ दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध हुआ था और यह यूट्यूब पर एक अरब से अधिक बार देखा जाने वाला पहला अरबी गीत बना था. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं और अरब देशों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. भारतीय गायिका श्रेया घोषाल के साथ उनका गाना ‘गुली माता’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था.

2015 में मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक से सम्मानित भी किया था. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में कानूनी मामलों की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा और कई देशों में उनके कार्यक्रमों को लेकर विवाद भी देखने को मिले.

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: मिथुन राशि को होगा आर्थिक लाभ, तुला का परिवार पर बढ़ेगा खर्च, जानें आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: आज बुधवार, 30 सितंबर 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है. किसी को धन और…

    Read more

    जीतिया व्रत से पहले खाएं ये चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और नहीं लगेगी प्यास

    What to Eat Before Jitiya Vrat: जीतिया का व्रत कई महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और पानी के रखती हैं. ऐसे में व्रत शुरू होने से पहले क्या खाया जाए, इसका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर