Ro no D15139/23

अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

पीएम-जनमन के तहत मिले आवास से आंधी और बारिश में घर उजड़ने की चिंता हुई दूर

कोरबा, 30 सितंबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत भण्डारखोल निवासी मंगलू राम बिरहोर के लिए बारिश का मौसम चिंता लेकर आता था। घास-फूस से बने घर की छत तेज हवा में उड़ जाती या बारिश में पानी टपकने लगता। ऐसे में उन्हें बार-बार जंगल से घास-फूस लाकर छत की मरम्मत करनी पड़ती थी। मजदूरी से परिवार का खर्च चलाने वाले मंगलू के लिए पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था।
वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत मंगलू राम के आवास निर्माण को स्वीकृति मिली। उन्होंने घर बनाना शुरू किया और निर्माण की प्रगति के साथ किस्त की राशि उनके खाते में आती रही। आवास पूरा होने के बाद अब वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ पक्के घर में रह रहे हैं।
मंगलू बताते हैं कि अब आंधी में छत उड़ने और बारिश में घर के भीतर पानी टपकने की चिंता नहीं रहती। उन्हें हर मौसम में छत सुधारने के लिए जंगल से घास-फूस भी नहीं लाना पड़ता। सुरक्षित घर मिलने से परिवार को राहत मिली है और वे भविष्य को लेकर आशान्वित हैं।
मंगलू राम ने कहा कि पीएम-जनमन आवास से उनके पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने अधिकारियों को दिए निर्देश

    ऑयल पॉम, समेकित फलोद्यान और माली प्रशिक्षण से किसानों एवं युवाओं को जोड़ने पर जोर   धमतरी, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक की…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 2 अक्टूबर को मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा विशेष आयोजन, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

    वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य, अधिकार और वित्तीय सुरक्षा पर होगा जागरूकता कार्यक्रम   धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर