Ro no D15139/23

हुनर को मिला संबल, पीएम विश्वकर्मा योजना से बढ़ी नरेश की आजीविका

सेवा की कहानी

रायपुर, 30 सितंबर 2026/ मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मानपुर के ग्राम सरोली निवासी श्री नरेश कुमार चक्रधारी पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां एवं त्योहारों के अवसर पर मिट्टी के दीये बनाने का कार्य करते हैं। उनके पारंपरिक हुनर को आगे बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना उनके लिए उपयोगी साबित हुई है।

योजना के अंतर्गत श्री नरेश कुमार ने रसमड़ा सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे उन्हें अपने पारंपरिक कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिला। प्रशिक्षण के बाद शासन द्वारा उन्हें योजना के अंतर्गत विद्युत चाक प्रदान किया गया। विद्युत चाक मिलने से मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां एवं दीये बनाने के कार्य में गति आई है तथा कम समय में अधिक कार्य कर पाना संभव हुआ है। श्री नरेश कुमार बताते हैं कि विद्युत चाक मिलने के बाद उनके काम में सुविधा और तेजी आई है, जिससे वे अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तन एवं अन्य सामग्री तैयार कर पा रहे हैं। शासन की योजना का लाभ मिलने से उनकी आजीविका को नया सहारा मिला है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से श्री नरेश कुमार को मिला प्रशिक्षण और विद्युत चाक सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की भावना का सार्थक उदाहरण है। यह पहल उनके पारंपरिक कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

श्री नरेश कुमार ने अपने पारंपरिक हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण एवं विद्युत चाक का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से उनके काम में सुविधा और तेजी आई है तथा अपने हुनर को आगे बढ़ाने का नया अवसर मिला है।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर