Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076: आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद सेतु

 
शिकायत से समाधान तक नागरिकों को मार्गदर्शन, सहायता और त्वरित निराकरण की सुविधा
(विशाल कुमार जायसवाल
सहायक सूचना अधिकारी अम्बिकापुर)

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2026/   लोक कल्याणकारी शासन की सार्थकता तभी है, जब आम नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसकी बात शासन-प्रशासन तक सहजता से पहुंचे। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों की समस्याओं और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। यह व्यवस्था प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने का माध्यम उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके निराकरण की दिशा में संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायक है।

सीएम हेल्पलाइन का महत्व केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है। आम नागरिकों के लिए कई बार समस्या से अधिक कठिन यह समझना होता है कि उसका समाधान कहां और किस प्रक्रिया के माध्यम से होगा। ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन नागरिकों को उचित दिशा और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है। दस्तावेजों से जुड़ी समस्या हो, किसी शासकीय सेवा का लाभ लेने में कठिनाई हो, आवेदन के निराकरण में विलंब हो अथवा किसी विभागीय प्रक्रिया को लेकर असमंजस होकृनागरिक अपनी समस्या शासन की इस व्यवस्था के माध्यम से सामने रख सकते हैं।

’एक शिकायत, समाधान की पूरी राह’
सीएम हेल्पलाइन 1076 की उपयोगिता इस बात में भी है कि नागरिक अपनी समस्या को सामने रखकर उसके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विषय को उचित स्तर पर पहुंचाया जाता है और आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारी नागरिक से संपर्क कर समस्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे नागरिक को अपनी समस्या के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होता है और वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है।

कई मामलों में नागरिक जानकारी के अभाव में गलत कार्यालय या गलत प्रक्रिया में समय और संसाधन खर्च करते रहते हैं। ऐसे में सही प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और संबंधित विभाग की जानकारी मिलना भी किसी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होता है। इस दृष्टि से सीएम हेल्पलाइन आमजन के लिए शासन की सेवाओं तक पहुंच को अधिक सुगम बनाने में उपयोगी भूमिका निभाती है।

’आराधना सिंह के समस्या निराकरण से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान’
सरगुजा जिले के ग्राम करिया की छात्रा आराधना सिंह का मामला सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मिली सहायता का एक उदाहरण है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कॉलेज में प्रवेश की तैयारी के दौरान उन्हें पता चला कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज है और उसमें लगभग तीन वर्ष का अंतर था। उन्होंने आधार केंद्र और डाकघर में सुधार का प्रयास किया, लेकिन जन्मतिथि में अधिक अंतर होने के कारण सामान्य प्रक्रिया से संशोधन नहीं हो सका। समस्या से चिंतित आराधना की सहायता के लिए उनके चाचा ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया समझाई और जन्म प्रमाण पत्र, शपथ पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया से आवेदन करने का मार्गदर्शन दिया। आराधना ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रक्रिया पूरी की और लगभग एक सप्ताह में आधार कार्ड में जन्मतिथि का सुधार हो गया। इससे उनकी उच्च शिक्षा और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की राह आसान हुई। आराधना ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

’हर नागरिक के लिए उपयोगी व्यवस्था’

आराधना की तरह प्रदेश में अनेक नागरिकों के सामने अलग-अलग प्रकार की समस्याएं आती हैं। किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में त्रुटि हो सकती है, किसी परिवार को शासकीय योजना का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है, किसी व्यक्ति का आवेदन लंबित हो सकता है या किसी नागरिक को किसी विभागीय सेवा की प्रक्रिया की जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिक को अपनी समस्या शासन के समक्ष रखने का एक माध्यम उपलब्ध कराती है।

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए ऐसी व्यवस्था का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि कई बार जानकारी के अभाव में वे यह तय नहीं कर पाते कि अपनी समस्या लेकर किस विभाग या कार्यालय में जाएं। हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या दर्ज होने के बाद संबंधित प्रक्रिया की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन मिलना उनके लिए समय, श्रम और अनावश्यक भागदौड़ को कम करने में सहायक हो सकता है।

’छात्र, किसान, महिलाएं, बुजुर्गकृहर वर्ग के लिए उपयोगी’
सीएम हेल्पलाइन की अवधारणा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। विद्यार्थी शिक्षा और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए इसका सहारा ले सकते हैं। किसान शासकीय सेवाओं और योजनाओं से संबंधित कठिनाइयों को सामने रख सकते हैं। महिलाएं विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं अधिकारों से संबंधित समस्याओं को दर्ज करा सकती हैं। बुजुर्ग और अन्य नागरिक भी अपने सामने आने वाली प्रशासनिक कठिनाइयों के संबंध में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार यह व्यवस्था शासन और नागरिक के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ समस्या की जानकारी से समाधान की दिशा तक पहुंचने का माध्यम बनती है।

’सुशासन की दिशा में नागरिक-केंद्रित पहल’
किसी भी शासन व्यवस्था में नागरिक का विश्वास तभी मजबूत होता है, जब उसे यह महसूस हो कि उसकी समस्या सुनी जा रही है और उसके समाधान के लिए निर्धारित व्यवस्था मौजूद है। सीएम हेल्पलाइन 1076 इसी नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

आराधना के लिए सही हुआ आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज का सुधार नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर है। इसी तरह प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध और उचित समाधान उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यही भावना जनसेवा, सुशासन और नागरिकों के प्रति संवेदनशील प्रशासन की आधारशिला है।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है