Ro no D15139/23

कुरुद कृषि महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह संपन्न

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, कौशल और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी गई जानकारी

महाविद्यालयीन जीवन सीखने, स्वयं को निखारने और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण: कलेक्टर श्री मिश्रा

कृषि प्रदर्शनी सह संग्रहालय का हुआ उद्घाटन

धमतरी, 30 सितंबर 2026। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, अकादमिक गतिविधियों तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें उच्च शिक्षा के नए चरण के लिए प्रेरित करना रहा।

समापन समारोह में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। डॉ. एल.एस. वर्मा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पुष्पकृषि एवं भूदृश्य वास्तुकला विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. नवनीत राणा, प्रोफेसर एवं डीन, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम, महाविद्यालयीन व्यवस्था, छात्रावास के नियम-कायदे तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध शासकीय सेवाओं, स्वरोजगार, उद्यमिता, अनुसंधान और रोजगार के अवसरों से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं प्रतिक्रिया सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उन्हें अपनी जिज्ञासाएं साझा करने तथा महाविद्यालयीन जीवन से जुड़ी अपेक्षाएं व्यक्त करने का अवसर मिला।

कृषि प्रदर्शनी सह संग्रहालय का हुआ उद्घाटन

समारोह के अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि प्रदर्शनी सह संग्रहालय का उद्घाटन भी किया गया। प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र की विभिन्न तकनीकों, गतिविधियों, नवाचारों एवं उपयोगी जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए कृषि शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को समझने का उपयोगी माध्यम बनी।

विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन सीखने, स्वयं को निखारने और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को ऊर्जा और उत्साह के साथ अध्ययन करने तथा अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें सही दिशा, शिक्षा और संस्कार देकर बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एल.एस. वर्मा ने कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों और उभरती संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में नवाचार, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को बदलते कृषि परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. नवनीत राणा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और अपने ज्ञान एवं कौशल को समाज एवं कृषि क्षेत्र के हित में उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन जीवन की नई शुरुआत को दिशा देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, अनुशासन, कौशल, नवाचार और कृषि क्षेत्र की संभावनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
// पाराशर//

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर