Ro no D15139/23

कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने अधिकारियों को दिए निर्देश

ऑयल पॉम, समेकित फलोद्यान और माली प्रशिक्षण से किसानों एवं युवाओं को जोड़ने पर जोर

 

धमतरी, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड के सदस्य श्री बसंत पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल, श्री संतोष पटेल , अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अरूण सार्वा जिले के पटेल समाज के समाजाध्यक्ष, उप संचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के लगभग 80 कृषक उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, कृषकों को मिल रहे लाभ तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कृषकों ने योजनाओं के प्रावधानों, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उप संचालक उद्यान द्वारा समेकित फलोद्यान विकास, फेसिंग, बोर खनन, पॉली हाउस, मल्चिंग, कुकरबीट्स सहित विभिन्न योजनाओं एवं उनके घटकों की जानकारी दी गई।

 

कृषकों ने साझा किए अपने अनुभव

 

बैठक में कृषक श्री मोहन पटेल, विकासखंड मगरलोड ने खेती-किसानी में अपने अनुभव साझा किए। वहीं कृषक श्री पूर्णानंद पटेल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत ऑर्गेनिक यूनिट के वर्मी कम्पोस्ट घटक का लाभ लिया तथा इसके लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त की। उन्होंने सोलर ड्रायर योजना से भी लाभान्वित होने की जानकारी दी। श्री पटेल ने बताया कि अब तक वे लगभग 2 से 3 लाख रुपये मूल्य का वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर चुके हैं। इससे उन्हें कृषि के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिला है।

 

विकासखंड धमतरी के ग्राम तुमराबहार के कृषक श्री नरेश पाल ने मल्चिंग एवं कुकरबीट्स सहित विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभ और उनके उपयोग से खेती में हुए बदलाव की जानकारी दी। कृषकों के अनुभवों से अन्य किसानों को भी नवीन तकनीकों एवं योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेरणा मिली।

 

टिकरा भूमि में ऑयल पॉम और खेतों की मेड़ों पर फलदार पौधे लगाने का आह्वान

 

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने कृषकों को कृषि के साथ उद्यानिकी गतिविधियों को अपनाकर आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से नगरी एवं सिहावा क्षेत्र की टिकरा भूमि में ऑयल पॉम की खेती की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा समेकित फलोद्यान विकास के तहत खेतों की मेड़ों पर नींबू एवं आम जैसे फलदार पौधे लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध भूमि एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने से किसानों की आय के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।

 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की जानकारी छोटे एवं सीमांत कृषकों तक सरल तरीके से पहुंचाई जाए तथा पात्र कृषकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता से कार्य किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से माली प्रशिक्षण योजना से बेरोजगार युवाओं को जोड़कर उन्हें कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

कृषि नवाचारों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने बताया कि आगामी एक माह के भीतर विकासखंड धमतरी के ग्राम खिड़कीटोला में कृषक नवाचारों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक कृषकों से प्रशिक्षण में शामिल होकर आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

बैठक में कृषकों ने विभागीय योजनाओं से संबंधित अपने सुझाव एवं जिज्ञासाएं भी साझा कीं। अधिकारियों ने कृषकों की समस्याओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक का उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ कृषक अनुभव, नवाचार और सरकारी योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में उद्यानिकी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

 

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर