Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 2 अक्टूबर को मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा विशेष आयोजन, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य, अधिकार और वित्तीय सुरक्षा पर होगा जागरूकता कार्यक्रम

 

धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर 2 अक्टूबर को धमतरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में होगा। आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और वित्तीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निपाद तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा भी शामिल होंगे।

 

स्वास्थ्य से लेकर कानूनी अधिकारों तक होगी चर्चा

आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक भूमिका और उनके अधिकारों को भी कार्यक्रम में विशेष स्थान दिया जाएगा। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी देकर वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

वित्तीय सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव पर भी जोर

वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वित्तीय संरक्षण कार्यशाला भी आयोजित होगी। इसमें जमा पूंजी की सुरक्षा, सुरक्षित निवेश तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। बदलते डिजिटल परिवेश में वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सावधानियां बताई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इच्छुक नागरिकों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म एवं सम्मान तथा वरिष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, योगदान और सामाजिक भूमिका को सम्मान देने के साथ उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया बचत का उजाला

    – पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधार राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर