Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का आत्मीय सम्मान

*शॉल, कंबल एवं श्रीफल भेंट कर जताया सम्मान, समाज में वृद्धजनों की गरिमा और खुशहाली का दिया संदेश*

 

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में गरिमामय वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल, कंबल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वरिष्ठजन अपने जीवन के लंबे अनुभव, ज्ञान और संस्कारों से परिवार और समाज को निरंतर दिशा देते हैं। उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और आत्मीयता बनाए रखना तथा उनकी गरिमा, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष श्री राकेश जालान, उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा, श्री मनीष श्रीवास, श्री राकेश चतुर्वेदी तथा अंजनी इंडस्ट्रीज के श्री गोपाल अग्रवाल एवं श्री संजय गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री नितिन कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी को सुचारु बनाने खसरा, रकबा एवं फसल प्रविष्टियों में त्रुटियों का किया जा रहा सुधार

      पटवारियों की हड़ताल के बावजूद कोई भी पात्र कृषक पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था से हो रहा फसलों का भौतिक सत्यापन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी