Ro no D15139/23

आंगन मिलन सेवा से पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, योजनाओं से जुड़ने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*ग्राम लाटा-जोड़ातालाब में बच्चों का अन्नप्राशन और न्योता भोज, उत्कृष्ट योगदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित*

 

रायपुर, 01 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत लाटा के जोड़ातालाब में ‘आंगन मिलन सेवा‘ के तहत विशेष जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र को परिवार और समुदाय से जोड़ते हुए बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें दैनिक भोजन में विभिन्न खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों और पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

आंगन मिलन सेवा के दौरान ग्रामीणों को पूरक पोषण आहार, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के संबंध में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई।

 

* ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ से पोषण का संदेश*

 

पोषण वाटिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान मुनगा का पौधा लगाया गया। ग्रामीणों को अपने घर एवं आसपास उपलब्ध स्थान पर मुनगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा‘ का संदेश दिया गया। उन्हें मुनगा और अन्य हरी सब्जियों को नियमित भोजन में शामिल करने से मिलने वाले पोषण संबंधी लाभों के बारे में भी बताया गया।

 

कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों को बच्चों का समय-समय पर वजन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उनके विकास पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उनकी रुचि एवं आयु के अनुरूप सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।

 

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं बाल विकास संबंधी सेवाओं के साथ परिवार और समुदाय को जोड़ने वाले मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, हितग्राहियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

  • Related Posts

    स्वरोजगार की जमीनी हकीकत देखने भरारी पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    मुर्गी पालन और बांस के फूलों का काम कर रहे ग्रामीणों से सीधे संवाद, योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित*   *- शिविर में ग्रामीण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए रूबरू*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग