Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं से बेटियों के भविष्य को संवार रही एक मां

*सेवा की कहानी

*मातृ वंदना और महतारी वंदन योजना की राशि से बेटियों के पोषण, शिक्षा और बचत को दे रहीं प्राथमिकता*

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ शासकीय योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी बन सकती है। दुर्ग जिले के रुआबांधा, भिलाई की एक मां ने योजनाओं से मिली सहायता को अपनी दोनों बेटियों के पोषण, शिक्षा और भविष्य की बचत से जोड़कर इसकी सार्थक मिसाल पेश की है।

पहली बेटी के जन्म पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें 5 हजार रुपए की सहायता राशि मिली, जिसका उपयोग उन्होंने बेटी के पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में किया। दूसरी बेटी के जन्म पर योजना के अंतर्गत प्राप्त 6 हजार रुपए की सहायता राशि भी उसकी बेहतर देखभाल और पोषण में उपयोग की गई।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए नियमित बचत करने में भी मदद की है। वे इस राशि से अपनी बड़ी बेटी की कोचिंग फीस का भुगतान करती हैं, ताकि उसकी पढ़ाई बेहतर तरीके से जारी रह सके। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से उन्होंने बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है, जिसमें वे हर महीने नियमित रूप से राशि जमा कर रही हैं।

शासकीय योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने परिवार को संबल देने के साथ उन्हें बेटियों की जरूरतों को पूरा करने और भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से बचत करने का अवसर दिया है। आज वे अपनी बेटियों की शिक्षा, पोषण और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता का सही उपयोग महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ बेटियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में भी मददगार है। उनकी कहानी बताती है कि मातृ एवं महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जब शिक्षा, पोषण और बचत से जुड़ता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार के भविष्य पर दिखाई देता है।

  • Related Posts

    अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

    पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में…

    Read more

    सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 133 आवेदन, 70 का हुआ निराकरण

    ग्रामीणों को किसान किताब, अधिकार अभिलेख, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग