Ro no D15139/23

– एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच

– स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से  रजनी देवांगन के परिवार को मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी प्रसार किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम भोथली की श्रीमती रजनी देवांगन का परिवार इसका प्रेरणादायक उदाहरण है।
श्रीमती रजनी देवांगन सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से है। उनके घर में पहले पक्का शौचालय नहीं था। परिवार के सदस्यों को विशेषकर महिलाओं और छोटे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाने में असुविधा के साथ-साथ असुरक्षा और संकोच का सामना करना पड़ता था। ऐसे में घर में शौचालय की आवश्यकता परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण जरूरत थी। इसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण अंतर्गत ग्राम में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। श्रीमती रजनी देवांगन ग्राम पंचायत की स्वच्छताग्राही दीदी द्वारा योजना की जानकारी मिली तथा घर में शौचालय निर्माण के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने योजना की जानकारी मिलने पर हितग्राही के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। योजना के तहत उनके घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूरा हुआ। शौचालय निर्माण के पश्चात उन्हें शासन की ओर से 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली और दैनिक जीवन में स्वच्छता, सुविधा एवं सुरक्षा का अनुभव होने लगा।
श्रीमती रजनी देवांगन ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार को काफी परेशानी होती थी। अब घर में ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुविधा मिली है। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण मिला है। परिवार के सभी सदस्य नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। श्रीमती रजनी देवांगन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

      राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।…

    Read more

    सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र…

    Read more

    NATIONAL

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट