Ro no D15139/23

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

 

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा

बरसात में आवागमन की परेशानी हुई दूर, गांवों के बीच सड़क संपर्क हुआ मजबूत

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी हुई है।

नई सड़क से ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन आसान होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हुई है। सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत हुआ है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहा है।

बरसात में कीचड़ और जलभराव से मिली राहत

बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। इसका असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन समस्याओं से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही सुगम हुई है और ग्रामीणों के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।

लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

बनमुंडा-लकराघरा सड़क का निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से विशेष रूप से बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी