Ro no D15139/23

– सूरज की किरणों ने बदली खेमचंद के घर की तस्वीर

 

– बिजली बिल हुआ शून्य और खाते में जमा हुए 12 हजार रूपए

– प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी

– सौर ऊर्जा बनी बचत और आर्थिक लाभ का माध्यम

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। जब घर की छत पर सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो अब ग्राम मुरमुंदा के सरपंच श्री खेमचंद सोरी के लिए यह सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि बचत और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आती हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर लगाए गए 3 किलोवाट के सोलर प्लांट ने उनके परिवार की बिजली संबंधी जरूरतों को आसान कर दिया है। अब जहां पहले हर माह बिजली बिल आने का इंतजार रहता था, वहीं सौर ऊर्जा अपनाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरमुंदा निवासी श्री खेमचंद सोरी ने करीब 6 माह पहले अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया। वे बताते हैं कि उनके घर में प्रतिदिन करीब 3 से 4 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि सोलर पैनल से प्रतिदिन लगभग 20 से 22 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली में से करीब 16 से 18 यूनिट प्रतिदिन ग्रिड में जमा हो रही है। सौर ऊर्जा के उत्पादन और खपत की जानकारी श्री सोरी अपने मोबाइल एप के माध्यम से नियमित रूप से देखते हैं। इस व्यवस्था से उन्हें बिजली खर्च में राहत तो मिली ही है, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से उनके खाते में अब तक करीब 12 हजार रूपए की राशि जमा हो चुकी है।

1.08 लाख रूपए की सब्सिडी ने आसान किया सोलर अपनाने का रास्ता –

सरपंच श्री खेमचंद सोरी के लिए योजना का एक महत्वपूर्ण लाभ सोलर पैनल स्थापना पर मिली सब्सिडी भी रही। उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रूपए और राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की सहायता शामिल है। यह आर्थिक सहायता उनके लिए सौर ऊर्जा अपनाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। वे बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 500 रूपए तक प्रतिमाह आता था। अब यही बिजली बिल शून्य हो गया है और अतिरिक्त उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजने से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि योजना के माध्यम से घर की बिजली जरूरत पूरी होने के साथ आर्थिक बचत और अतिरिक्त लाभ का अवसर मिला है।

एक घर की पहल बनी पूरे गांव के लिए प्रेरणा –

सरपंच श्री खेमचंद सोरी ने स्वयं सौर ऊर्जा अपनाकर जो पहल की, उसका असर अब मुरमुंदा गांव में भी दिखाई देने लगा है। ग्राम पंचायत में करीब 32 परिवार सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ ले रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर सूर्यसभा आयोजित कर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है और उन्हें स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के अन्य परिवार भी सौर ऊर्जा के लाभों को समझते हुए योजना से जुडऩे के लिए आगे आ रहे हैं। इस तरह मुरमुंदा में सौर ऊर्जा का विस्तार न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कदम है, बल्कि बिजली खर्च में बचत, अतिरिक्त बिजली से आर्थिक लाभ और पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ता सामूहिक प्रयास भी बन रहा है।

सूरज से ऊर्जा, ऊर्जा से बचत और बचत से आत्मनिर्भरता –

श्री खेमचंद सोरी की कहानी इस बात की मिसाल है कि योजनाओं का लाभ जब लोगों के जीवन से जुड़ता है, तो उसका प्रभाव केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहता। उनके घर की छत पर लगा सोलर प्लांट आज उनके परिवार के लिए बिजली का स्रोत होने के साथ-साथ बचत, आर्थिक लाभ और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन चुका है। मुरमुंदा में सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम यह संदेश दे रहे हैं कि सूरज की रोशनी को ऊर्जा में बदलकर बिजली खर्च कम किया जा सकता है और अतिरिक्त ऊर्जा को आर्थिक लाभ में बदला जा सकता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में गांव लगातार आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी