Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता सेवा अभियान में की सहभागिता*

 

*स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी बने : श्री राजेश अग्रवाल*

 

*महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का किया आह्वान*

 

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता सेवा अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं स्वच्छता गतिविधि में भाग लेते हुए नागरिकों से अपने घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्ति और समाज के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके विचार आज भी हमें स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं।

 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे हमारी जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। जब प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनेगा, तभी हम स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार कर सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा की भावना को और मजबूत करना है। स्वच्छता भी समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखकर प्रत्येक व्यक्ति समाज के स्वास्थ्य, पर्यावरण और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकता है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने नागरिकों से स्वच्छता को नियमित आदत के रूप में अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। महात्मा गांधी की जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए अपने गांव, नगर और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता गतिविधि के माध्यम से लखनपुर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वच्छता एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    पांच रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन से श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, श्रम अन्न सहायता केन्द्र बना सहारा

        कलेक्ट्रेट रोड स्थित सुमित बाजार परिसर में नवीन भोजन वितरण केन्द्र का शुभारंभ, पहले ही दिन 100 से अधिक श्रमिकों ने किया भोजन धमतरी, 18 नवंबर 2026। मेहनतकश…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

        1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी