Ro no D15139/23

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री टंक राम वर्मा

*धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ*

 

*खरतुली के रासेयो स्वयंसेवकों ने प्रेरक नाटक के जरिए दिया सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेश*

 

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश पूरे उत्साह के साथ गूंजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उपस्थित अपार जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को देश की मूल शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नशे की लत केवल किसी व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को गर्त में धकेल देती है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संगठनों से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का हिस्सा बनकर जनचेतना को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

 

*सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने का संकल्प*

 

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वृद्धजनों और युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को इस सामाजिक बुराई से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशामुक्ति महज एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

*नाट्य प्रस्तुति से दिया श्विकसित भारत 2047श् का संदेश*

 

समारोह का मुख्य आकर्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। प्राचार्य के मार्गदर्शन तथा व्याख्याता श्री आकाश गिरी गोस्वामी के लेखन व निर्देशन में बने इस नाटक में नशामुक्त भारत, विकसित भारत-2047 और समाज सेवा जैसे विषयों को सजीव रूप से पेश किया गया। नाट्य रूपांतरण में कलाकारों ने सशक्त अभिनय से दर्शाया कि यदि युवा ऊर्जा को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और राष्ट्रसेवा से जोड़ा जाए, तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

 

कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी