Ro no D15139/23

सेवा मेरा योगदान, वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर के महादेव तालाब में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

*ऐतिहासिक महादेव तालाब में जलकुंभी और कचरे की सफाई कर लिया स्वच्छ भारत का संकल्प*

*स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान, नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को प्रदान किए गए पीपीई किट*

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ तालाब परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया।

अभियान के दौरान महादेव तालाब में फैली जलकुंभी सहित अन्य कचरे की सफाई की गई। प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों और परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

*स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण*
प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश के निर्माण के लिए शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ किया गया छोटा-सा प्रयास भी स्वच्छता के अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नैमेड़ की स्वच्छाग्रही दीदियों को वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए इसी उत्साह के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट एवं पीपीई किट प्रदान किए गए।

स्वच्छता अभियान में पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी