Ro no D15139/23

44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण: यह जीत बेटियों के खेल भविष्य के लिए नई प्रेरणा: श्रवण कुमार

– भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1–0 से पराजित किया
– ऐतिहासिक जीत पर बिहार हॉकी के अध्यक्ष ने दी हार्दिक बधाई                                                         अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो

पटना, 3 अक्टूबर
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1–0 से पराजित कर 44 वर्षों बाद स्वर्ण पदक हासिल किया है। टीम की इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री, जदयू विधायक दल के नेता सह बिहार हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय महिला हॉकी के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। यह स्वर्ण पदक देश की बेटियों की मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रतीक है। इस विजय से देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
श्री कुमार ने पूरे बिहार की ओर से भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करते हुए कहा कि आपने देश का मान बढ़ाया है।
बता दें कि निर्णायक मुकाबले में लालरेम्सियामी के गोल और गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव ने भारत को एशिया का चैंपियन बनाया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण एवं सचिव श्री राणा प्रताप सिंह, संघ के सभी पदाधिकारियों एवं खेल परिवार ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कप्तान, कोचिंग स्टाफ एवं सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी है।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा को लेकर राज्यभर में सघन जांच, दो दुकानें सील

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो बिहार | खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर,…

    Read more

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी