Ro no D15139/23

सेवा सेतु डिजिटल सेवा से रामलाल सोनकर को नियत समय से पहले मिला आय प्रमाण पत्र

*सेवा की कहानी*

राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में सेवा सेतु नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक त्वरित रूप से पहुंचाने की इस पहल का लाभ राजनांदगांव शहर के नंदई निवासी श्री रामलाल सोनकर को मिला, जिन्हें अपनी पुत्री तारणी सोनकर की शिक्षा के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र नियत समय से पहले प्राप्त हुआ।

श्री रामलाल सोनकर को अपनी पुत्री तारणी सोनकर की शिक्षा संबंधी कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने तहसील कार्यालय राजनांदगांव में संचालित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचकर केन्द्र संचालक को अपनी आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। केन्द्र संचालक द्वारा उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई तथा दस्तावेज प्राप्त कर आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आवेदन को डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किया गया। आवेदन दर्ज होने के पश्चात संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से आगे बढऩे के कारण श्री रामलाल सोनकर को नियत समय से पहले ही आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई। इससे उन्हें अपनी पुत्री की शिक्षा संबंधी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने में सुविधा मिली।

श्री रामलाल सोनकर ने समय से पहले आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं डिजिटल और सरल तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे कार्यालयों में अनावश्यक भागदौड़ कम हुई है और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनी है। श्री रामलाल सोनकर ने सेवा सेतु के माध्यम से त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    कोरबा, 4 अक्टूबर 2026/ कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में…

    Read more

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त 20 हजार रुपये से बच्चे के पालन-पोषण में मिली मदद कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ बालको क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा निवासी पल्लवी यादव को…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी