Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हो रहा है त्वरित अमल

कोतबादृलावाकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में 4.14 करोड़ की लागत से बन रहा उच्च स्तरीय पुल

सकरी पुल की समस्या से मिलेगी निजात, आवागमन होगा सुगम और सुरक्षित

जशपुरनगर 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर तेजी से अमल करते हुए कोतबादृलावाकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है,यह महत्वपूर्ण मार्ग ओडिशा झारखंड राज्य को सीधे जोड़ता है। पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों और इस मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।साथ

वर्तमान में कोकिया नाला पर सकरी पुल होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है तथा कई बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, जो वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है।

जिले में 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति

जिले में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए 22 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण हेतु लगभग 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी और बरसात के दौरान नदी-नालों के कारण होने वाली आवागमन संबंधी परेशानियों में भी कमी आएगी।

क्षेत्रवासियों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से कोतबादृलावाकेरा मार्ग पर आवागमन और अधिक सुगम होगातथा सकरी पुल के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण की घोषणा पर अमल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी