Ro no D15139/23

तीन साल बाद लौटे जिंदगी के पुराने दिन कृत्रिम हाथ लगते ही रोनू ने पिया पानी, छलक उठीं आंखें

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे ने जिस हाथ को छीन लिया था, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और सेवा भाव ने उसे फिर से जिंदगी से जोड़ दिया। धरमपुरा के क्रीड़ा परिसर में आयोजित निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में उस वक्त बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब मांझीगुड़ा निवासी रोनू ने कृत्रिम हाथ लगते ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सामने खुद गिलास उठाकर पानी पिया। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अपने उसी हाथ के सहारे पानी पीते देख वहां मौजूद परिजनों, डॉक्टरों और शिविर आयोजकों की आंखें नम हो गईं।

मांझीगुड़ा के रहने वाले रोनू तीन साल पहले एक बेहद दुखद हादसे का शिकार हो गए थे, जब घर में चाय बनाते समय उनका हाथ आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घाव की गंभीरता और फैले संक्रमण के चलते डॉक्टरों को मजबूरी में उनका हाथ कोहनी तक काटना पड़ा था। इस एक घटना ने रोनू की पूरी जिंदगी बदल दी और रोजमर्रा के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहने की विवशता ने उनके मनोबल को गहरी चोट पहुंचाई थी।

जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित यह शिविर रोनू के जीवन में उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनके हाथ की सटीक माप लेकर आधुनिक कृत्रिम हाथ (प्रॉस्थेटिक आर्म) फिट किया। हाथ लगने के कुछ ही मिनटों बाद जब उन्हें इसका उपयोग सिखाया गया, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ पानी का गिलास उठाया और अपनी प्यास बुझाई। कटे हुए हाथ के सहारे वर्षों बाद खुद पानी पीते समय रोनू के चेहरे पर जो सुकून और चमक थी, उसने पूरे शिविर के माहौल को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया। भावविभोर होकर रोनू ने कहा कि हाथ कटने के बाद उन्हें लगता था कि वे कभी दोबारा अपने हाथ से काम नहीं कर पाएंगे, लेकिन आज पानी पीते हुए ऐसा लगा मानो उन्हें उनका खोया हुआ जीवन और स्वाभिमान फिर से वापस मिल गया हो। शिविर आयोजकों ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि इस महाअभियान का असली उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल कृत्रिम उपकरण देना भर नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को दोबारा जगाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    Read more

    रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल—मंत्री  राजवाड़े

      सेवा संकल्प अभियान के तहत सलका में आयोजित शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान, 77 नागरिकों की हुई स्वास्थ्य जांच रायपुर , 5 अक्टूबर 2026/महिला एवं बाल विकास…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी