Ro no D15139/23

वन संपदा की सुरक्षा के लिए अवैध परिवहन पर कार्रवाई, सूरजपुर में दो वाहन जब्त

*रामानुजनगर वनपरिक्षेत्र में साल के 22 नग चिरान और मिश्रित प्रजाति की 56 बल्लियां बरामद*

रायपुर , 05 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में वन संपदा की सुरक्षा और वनोपज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वनपरिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध वनोपज का परिवहन करते दो वाहन पकड़े। दोनों वाहनों से चिरान और बल्लियां जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

वनमंडलाधिकारी श्री विपुल अग्रवाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के संबंध में वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामानुजनगर ने बताया कि अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में जांच एवं निगरानी शुरू की। जांच के दौरान बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 29 ए-6026 से साल प्रजाति के 22 नग चिरान बरामद हुए। दूसरे वाहन—पावर ट्रैक्टर मय ट्रॉली—से मिश्रित प्रजाति की 56 नग बल्लियां जब्त की गईं। ट्रैक्टर पर पंजीयन नंबर अंकित नहीं था।

दोनों वाहनों में वनोपज का परिवहन बिना वैध दस्तावेजों के किया जा रहा था। वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई में वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामानुजनगर श्री रामकिशन सिंह, वनरक्षक श्री ऋषि कुमार पाण्डेय, श्री रितेश कुमार मिश्रा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वनों और वनोपज से संबंधित अवैध गतिविधि की जानकारी निकटतम वन कार्यालय या वन विभाग को दें।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी