Ro no D15139/23

भगिनी प्रसूति सहायता योजना बनी मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का सहारा

*दूसरे प्रसव पर पुष्पलता यादव को मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता*

 

*बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संजोई सहायता राशि, अन्य महिलाओं को भी कर रहीं जागरूक*

 

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की नई उम्मीद जगा रही हैं। श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली भगिनी प्रसूति सहायता योजना इसका एक उदाहरण है। योजना के अंतर्गत बस्तर जिले की जगदलपुर निवासी श्रीमती पुष्पलता यादव को दूसरे प्रसव पर 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने इस राशि को अपने बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए बचाकर रखा है।

 

श्रीमती पुष्पलता यादव एक साधारण श्रमिक परिवार से हैं। उनके पति ट्रक चालक के रूप में कार्य करते हैं, जबकि पुष्पलता स्वयं घर पर सिलाई का काम करने के साथ मजदूरी कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करती हैं। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में भगिनी प्रसूति सहायता योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है।

 

पुष्पलता बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें इस योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। एक दिन किसी आवश्यक कार्य से कलेक्टर कार्यालय जाने पर उन्हें भगिनी प्रसूति सहायता योजना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग और मार्गदर्शन से उनका श्रमिक पंजीयन कराया गया तथा श्रमिक कार्ड बनने के बाद योजना के अंतर्गत उन्हें 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

 

पुष्पलता ने बताया कि उन्होंने सहायता राशि को तत्काल खर्च करने के बजाय अपने बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि यह बचत आने वाले समय में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। इससे माताओं को अपनी और नवजात शिशुओं की देखभाल तथा पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।

 

योजना का लाभ मिलने से उत्साहित पुष्पलता अब अपने आसपास की अन्य पात्र महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक कर रही हैं। वे महिलाओं को श्रमिक पंजीयन कराने, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने के लिए प्रेरित करती हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

 

पुष्पलता ने आर्थिक सहायता मिलने पर शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की एक नई उम्मीद है।

 

भगिनी प्रसूति सहायता योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल मिल रहा है। पुष्पलता यादव की कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाओं की सही जानकारी और समय पर मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें भविष्य के प्रति अधिक आश्वस्त बना सकती है।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ