Ro no D15139/23

बस्तर में जल एवं मृदा संरक्षण की मिसाल बनी कुरमंडी नाले पर निर्मित गेबियन संरचना

*गेबियन संरचना से नियंत्रित हुआ पानी का तेज बहाव, मिट्टी के कटाव में आई कमी*

 

*जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिला स्थानीय स्तर पर रोजगार, खेती के लिए भी लाभकारी साबित हो रही पहल*

 

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जल एवं मृदा संरक्षण के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बास्तानार की ग्राम पंचायत सिलकझोड़ी में कुरमंडी नाला पार्ट-4 पर निर्मित गेबियन संरचना जल संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत निर्मित इस संरचना से जहां नाले में पानी के तेज बहाव को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।

 

ग्राम पंचायत सिलकझोड़ी में कुरमंडी नाला पर गेबियन संरचना का निर्माण कार्य 04 फरवरी 2026 को प्रारंभ किया गया था, जिसे 20 मई 2026 को पूर्ण कर लिया गया। इस कार्य पर कुल 1 लाख 42 हजार 800 रुपये व्यय किए गए। निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ उनकी आजीविका को भी सहारा मिला।

 

कुरमंडी नाला क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण आसपास की भूमि का लगातार कटाव होता था। इससे उपजाऊ मिट्टी बहने के साथ कृषि भूमि की उर्वरता प्रभावित होती थी। वहीं वर्षा जल का पर्याप्त ठहराव नहीं होने के कारण जल संरक्षण की संभावनाएं भी सीमित थीं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत द्वारा नाले पर गेबियन संरचना का निर्माण कराया गया।

 

दुर्गम क्षेत्र में निर्माण सामग्री पहुंचाना और नाले के प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए मजबूत संरचना तैयार करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। ग्राम पंचायत, तकनीकी अमले, ग्राम रोजगार सहायक और स्थानीय ग्रामीणों के आपसी समन्वय से पत्थरों एवं लोहे के तारों की जाली का उपयोग कर गेबियन संरचना तैयार की गई।

 

गेबियन संरचना के निर्माण से नाले में वर्षा जल के तेज बहाव को नियंत्रित करने में मदद मिली है। पानी की गति कम होने से मिट्टी के कटाव में कमी आने के साथ वर्षा जल के ठहराव की स्थिति बेहतर हुई है। इससे आसपास की कृषि भूमि के संरक्षण तथा भूजल पुनर्भरण की संभावनाओं को भी बल मिला है।

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पहले बारिश के दिनों में नाले का तेज बहाव उपजाऊ मिट्टी को अपने साथ बहा ले जाता था। गेबियन संरचना बनने से अब पानी के बहाव में कमी आई है और मिट्टी के संरक्षण में मदद मिल रही है। ग्रामीणों ने इस कार्य को खेती और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी बताया है।

  • Related Posts

    कभी कच्चे मकान में गुजरता था जीवन, आज पक्के घर में सूरज की रोशनी से खुशियां हुईं दोगुनी

    *सेवा की कहानी*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का आशियाना*   *- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- जमुना बाई को हर…

    Read more

    गांव-गांव पहुंचेगा सुपोषण का संदेश, सांसद भोजराज नाग ने सुपोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

    बाल स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति लोगों को करेगा जागरूक   धमतरी 8 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प शिविर के दौरान सांसद भोजराज नाग ने सुपोषण रथ को हरी झंडी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस