Ro no D15139/23

दो दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

84 व्यायाम शिक्षकों ने लिया वेटलिफ्टिंग एवं स्क्वैश खेल का प्रशिक्षण

धमतरी, 08 अक्टूबर 2026। जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में नए खेलों के विकास एवं व्यायाम शिक्षकों को नए खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ 08 अक्टूबर को शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, धमतरी में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पीयूष तिवारी, डीएसओ श्री एस. देवदास, सहायक संचालक श्री कीर्ति कुमार साहू, बीईओ श्री लीलाधर चौधरी एवं सहायक जिला खेल अधिकारी श्री जे.पी. देव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस वेटलिफ्टिंग एवं स्क्वैश खेलों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वेटलिफ्टिंग के सत्र में नगरी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी श्री देवेश जोशी द्वारा खेल का परिचय, नियम, विभिन्न भार वर्ग, आवश्यक उपकरण, तकनीक एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके पश्चात वार्मअप, सही ग्रिप एवं तकनीकी बारीकियों की जानकारी देते हुए डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से व्यायाम शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इसी क्रम में स्क्वैश के सत्र में रायपुर से आए मास्टर ट्रेनर डॉ. विष्णु श्रीवास्तव द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्वैश कोर्ट, खेल के नियम, स्कोरिंग प्रणाली, रैकेट एवं बॉल की जानकारी तथा खेल के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके पश्चात दुगली के व्यायाम शिक्षक एवं लेवल-1 कोच श्री केशव जलक्षत्रि द्वारा डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से स्क्वैश की तकनीक एवं खेल की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी ने कहा कि जिले में पहली बार इस प्रकार के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यायाम शिक्षकों को नए एवं अपेक्षाकृत कम प्रचलित खेलों का प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि विद्यालय स्तर से इन खेलों को बढ़ावा मिले और जिले में इन खेलों की संभावनाएं विकसित हो सकें।

रायपुर से आए मास्टर ट्रेनर डॉ. विष्णु श्रीवास्तव ने भी जिले में नए खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम की सराहना की तथा व्यायाम शिक्षकों के लिए इसे उपयोगी पहल बताया।

कार्यक्रम के दूसरे एवं अंतिम दिवस जूडो, कुश्ती एवं तीरंदाजी का प्रशिक्षण रायपुर एवं दुर्ग से आए मास्टर ट्रेनरों द्वारा व्यायाम शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के चारों विकासखंडों से कुल 84 व्यायाम शिक्षकों ने सहभागिता की। इनमें कुरूद से 29, मगरलोड से 17, नगरी से 14 एवं धमतरी से 24 व्यायाम शिक्षक शामिल रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस