Ro no D15139/23

जन प्रयास पोर्टल को जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाने कुरूद में सामाजिक संगठनों की समन्वय बैठक

एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा—प्रशासन और समाज के समन्वित प्रयासों से ही जनहित के कार्यों को मिलेगी व्यापक गति

 

कुरूद, 8 अक्टूबर 2026। जनकल्याणकारी कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने और सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत कुरूद के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन प्रयास पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्र में संचालित सामाजिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं परिणाममुखी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि समाज के विकास में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन व्यापक और स्थायी बदलाव के लिए सामाजिक संगठनों, नागरिकों और प्रशासन का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने जन प्रयास पोर्टल को केवल गतिविधियों के संकलन का माध्यम न मानकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और सेवा कार्यों को एक मंच से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया।

 

5 सूत्रीय कार्ययोजना पर बनी सहमति

 

बैठक में जन प्रयास के अंतर्गत सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें सामाजिक संगठनों की गतिविधियों का पंजीयन एवं जानकारी साझा करना, जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देना, विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना, सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की नियमित जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना तथा जनभागीदारी को व्यापक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करना शामिल है।

 

एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक संगठन अपनी क्षमता और क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुरूप सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाए तथा इन गतिविधियों की जानकारी जन प्रयास पोर्टल के माध्यम से साझा करे। इससे एक ओर किए जा रहे कार्यों का व्यवस्थित संकलन होगा, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

 

‘कुरूद साथी’ व्हाट्सएप ग्रुप से बढ़ेगा समन्वय

 

सामाजिक गतिविधियों की त्वरित जानकारी और आपसी समन्वय के लिए ‘कुरूद साथी’ व्हाट्सएप ग्रुप के उपयोग पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों, आगामी गतिविधियों और आवश्यक सहयोग से संबंधित सूचनाओं को साझा किया जाएगा। एसडीएम ने सभी संगठनों से सक्रिय सहभागिता करते हुए जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

 

सामाजिक संगठनों ने साझा किए अपने अनुभव

 

बैठक में वंदे मातरम परिवार, राइस मिल एसोसिएशन, हनुमान समिति, मुक्ति धाम समिति, शांति समिति, प्रेरक दल, खेल प्रतिभा, कुरूद प्रेस क्लब, अजय एजुकेशन हेल्थ फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संगठनों की गतिविधियों, जनहितैषी उद्देश्यों तथा अब तक किए गए सेवा कार्यों की जानकारी साझा की।

 

बैठक में सामाजिक संस्थाओं की विशेषज्ञता और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जनहित के कार्यों में करने, आवश्यकता आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य में संयुक्त रूप से सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

 

एसडीएम श्री तिवारी ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे जन प्रयास से जुड़कर ‘सेवा, सहभागिता और समन्वय’ की भावना के साथ क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू