Ro no D15139/23

मिनीमाता महतारी जतन योजना से इंदू कुंभकार को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

*सेवा की कहानी*

*- 20 हजार रूपए की सहायता राशि से बच्चे के पोषण एवं मजदूरी की क्षतिपूर्ति में मिली मदद*

राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के लिए मिनीमाता महतारी जतन योजना का संचालन किया जा रहा है। मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही मातृत्व के दौरान कार्य नहीं कर पाने से होने वाली आर्थिक क्षति की भरपाई में सहायक बनी। इस प्रकार की सहायता महिलाओं को अपनी एवं अपने बच्चे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहयोग प्रदान करती है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के बसंतपुर निवासी श्रीमती इंदू कुंभकार को मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 20 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। श्रीमती इंदू कुंभकार को योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता से अपने बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली। इस योजना से श्रमिक परिवारों को आवश्यकता के समय आर्थिक संबल मिल रहा है तथा महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए सहायता मिल रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान:धमतरी में दिव्यांगजनों के लिए 10-11 को आयोजित होगा‘निदान-03’ शिविर

    कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं सहायक उपकरणों का मापन, परीक्षण और वितरण; दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने की भी मिलेगी सुविधा   धमतरी, 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में मखाना की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

    29 एकड़ में महिला स्व-सहायता समूहों ने शुरू किया मखाना उत्पादन, 13 अक्टूबर को होगा हार्वेस्टिंग का शुभारंभ   पारंपरिक खेती के साथ मखाना उत्पादन से खुलेंगे आजीविका और आर्थिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस