Ro no D15139/23

क्षितिज-अपार संभावनाएं अंतर्गत दिव्यांग जन विद्यार्थियों के लिए छात्रगृह योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

जशपुरनगर 09 अक्टूबर  2026/  समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा द्वारा क्षितिज-अपार संभावनाएं दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित, उन्हें संबल प्रदान करने एवं उनके अधिकारो का संरक्षण हेतु 1 या 1 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों के समूह को किराये के भवन में निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया जाना है।
योजना से राज्य के दिव्यांग विद्यार्थी समूह देश के अन्य राज्य में भी अध्ययन करने हेतु लाभ ले सकेंगे। योजना की पात्रता एवं शर्ते निम्नानुसार होगी:-
1. योजना हेतु पात्रताः-
1. दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक हो।
2. आवेदक छ.ग. राज्य का मूल निवासी हो।
3. उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।
4. आई.टी.आई/पॉलिटेक्निक/स्नातक एवं स्नातकोत्तर (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) में नियमित विद्यार्थी अथवा
5. चिकित्सा/तकनीकी/व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी।
6. शिक्षण संस्थान से आवेदक के मूल निवास की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक हो।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा क्षितिज-अपार संभावनाएं अंतर्गत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांग जन छात्रों का ऑफ/ऑनलाईन आवेदन समस्त महाविद्यालय/उच्च शिक्षा संस्थाओ द्वारा आयु, जन्मतिथि, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आदि का परीक्षण एवं प्रमाणित कर उप संचालक, जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर (छ.ग.) को उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) पीएम-जनमन से ग्राम नरबदा के दलदली पारा तक पहुंची पक्की सड़क लगभग एक किलोमीटर सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों का आवागमन हुआ आसान

    कोरबा, 09 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कोरबा विकासखंड के ग्राम नरबदा से दलदली पारा तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पक्की…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: कुकरेल में रोटरी क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

    1,500 से अधिक बच्चों एवं ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और जनसेवा गतिविधियों का लाभ   स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस