Ro no D15139/23

धमतरी में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग कार्यवाही ; 7 हाईवा, जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त

धमतरी 9 अक्टूबर 2026 । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में विगत दो दिनों के भीतर खनिज अमले ने तहसील कुरूद एवं धमतरी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से मुरूम एवं रेत का परिवहन करते हुए कुल 7 हाईवा, 01 जेसीबी मशीन तथा 01 ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कृषि उपज मंडी एवं कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत अर्थदंड वसूली और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिना अनुमति खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने कहा है कि जिले में बिना वैध अनुमति के रेत या किसी भी खनिज का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी

  • Related Posts

    जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश धमतरी, 25 नवंबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

    *विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत* रायपुर, 25 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू