Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन, स्वरोजगार और नए व्यवसाय के अवसरों पर दिया जोर

धमतरी 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं, बीमा और आर्थिक धोखाधड़ी से बचाव के साथ-साथ नए व्यवसाय शुरू करने के अवसरों की जानकारी दी गई।

 

कार्यशाला में टेब एसोसिएट के सीए श्री सुधीर ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बैंकिंग व्यवस्था, बीमा संबंधी जानकारी और वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने, नए व्यावसायिक विचारों को विकसित करने और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसरों की जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों में जागरूकता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सही वित्तीय जानकारी भविष्य में बेहतर आर्थिक निर्णय लेने और व्यवसाय की संभावनाओं को समझने में सहायक होती है।

कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य श्री अमित मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश धमतरी, 25 नवंबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

    *विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत* रायपुर, 25 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू