Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में उर्वरक वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था लागू

मोबाइल ऐप से होगी खाद की खरीदी, पारदर्शिता के साथ किसानों को मिलेगी सुविधा

 

उर्वरक विक्रय की नई प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

 

धमतरी, 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय की नवीन डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (Framework for Fertilizer Sale) विषय पर एक दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य स्तर से आयोजित इस प्रशिक्षण में मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उर्वरक विक्रय एवं वितरण की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण में धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंड के कृषि विभाग के अधिकारी, सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता तथा कृषक शामिल हुए। जिले के 100 से अधिक प्रतिभागियों को नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया।

 

रबी सीजन 2026-27 से पूरे प्रदेश में लागू व्यवस्था

 

मोबाइल ऐप आधारित उर्वरक वितरण प्रणाली को पहले गरियाबंद एवं बीजापुर जिलों में मॉडल के रूप में संचालित किया गया था। इसके सफल क्रियान्वयन के बाद रबी मौसम 2026-27 से इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण को सुव्यवस्थित करना, कालाबाजारी पर नियंत्रण रखना तथा किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में होने वाली अनावश्यक परेशानियों को कम करना है।

 

नई प्रणाली के माध्यम से पीओएस (POS) मशीन से अनिवार्य विक्रय, उपलब्ध स्टॉक का रियल टाइम मिलान, पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं आधार लिंकिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। इससे उर्वरकों की अग्रिम मांग का आकलन करने, भंडारण एवं वितरण की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने तथा अमानक उर्वरकों और कालाबाजारी पर निगरानी मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

 

मोबाइल ऐप और सीएससी से भी कर सकेंगे उर्वरक की खरीदी

 

नई व्यवस्था के तहत किसान मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उर्वरक खरीदी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जिन किसानों के पास स्वयं का मोबाइल फोन नहीं है, वे परिवार के किसी अन्य सदस्य के मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से FFS Fertilizer App इंस्टॉल कर आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद टोकन अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से नजदीकी निर्धारित केंद्र से अनुशंसित मात्रा में उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा।

 

इसके अतिरिक्त किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इससे डिजिटल सुविधा से वंचित किसानों को भी नई व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

 

किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जोर

 

प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

शासन की मंशा के अनुरूप नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को उर्वरक के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उर्वरक की उपलब्धता, बिक्री और वितरण की बेहतर निगरानी से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश धमतरी, 25 नवंबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

    *विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत* रायपुर, 25 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू