Ro no D15139/23

जशपुर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर बदले रहेंगे बसों के मार्ग, 11 अक्टूबर से लागू होगी यातायात व्यवस्था

 
’मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय, निर्धारित मार्गों से होगा बसों का संचालन’

जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ जशपुर शहर में नवरात्रि पर्व एवं दशहरा (विजयादशमी) के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए बसों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, जशपुर में 9 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर बसों के मार्ग परिवर्तन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, डीएसपी (यातायात/सुरक्षा) श्री के.आर. चौहान, यातायात प्रभारी श्री खोमाराज ठाकुर, बस मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री केदारनाथ मिश्रा सहित बस संचालक, ऑपरेटर एवं एजेंट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के सुचारु संचालन के लिए मार्ग परिवर्तन संबंधी निर्णय लिए गए।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, ’गम्हरिया तिराहा एवं कुनकुरी की ओर जाने वाली बसें बस स्टैंड से गिरींग तिराहा होते हुए गम्हरिया तिराहा/कुनकुरी की ओर जाएंगी।’ वहीं, गम्हरिया तिराहा एवं कुनकुरी की ओर से आने वाली बसें गम्हरिया तिराहा से गिरींग तिराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी।
इसी प्रकार, सन्ना रोड से आने-जाने वाली बसें बिरसा मुंडा चौक एवं जैन मंदिर होते हुए गिरींग तिराहा की ओर संचालित होंगी। सन्ना रोड से आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित वाहन चालकों को निर्धारित रूट का पालन करना होगा।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ’मार्ग परिवर्तन की यह व्यवस्था 11 अक्टूबर 2026 से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी।’ सभी बस संचालकों से निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है, ताकि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, यात्रियों और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ