Ro no D15139/23

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जशपुर में जोश टीम का शुभारंभ

225 टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों एवं 5 निक्षय मित्रों का हुआ सम्मान

जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ भारत सरकार के महत्वाकांक्षी टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा पंचायत स्तर पर व्यापक जन जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विगत दिवस 08 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत परिसर, जशपुर स्थित बैठक हॉल में टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) के उन्मुखीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम तथा टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में श्री अरविंद भगत  अध्यक्ष नगरपालिका जशपुर, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव  उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर   श्री यश प्रताप सिंह जूदेव  उपाध्यक्ष नगरपालिका जशपुर
तथा श्री गंगाराम भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच गण उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. रोशन बरियार,  स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जोश टीम के माध्यम से जन जागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति’
टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) का शुभारंभ किया गया।
इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं My Bharat Volunteers के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। टीम के सदस्य टीबी के लक्षणों, समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण संबंधी देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
वर्ष 2025 में 225 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2025 में टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित जिले की 225 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान रहा।
जशपुर जिले की कुल 444 ग्राम पंचायतों में से 225 को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।
सम्मान स्वरूप महात्मा गांधी जी की प्रतिमा (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
टीबी उन्मूलन में योगदान देने वाले 5 निक्षय मित्रों का सम्मान
टीबी रोगियों को उपचार अवधि के दौरान पोषण एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने वाले 5 निक्षय मित्रों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
वर्ष 2026 में सभी ग्राम पंचायतों को टीबी उन्मूलन के प्रयासों से जोड़ने का संकल्प
कार्यक्रम में वर्ष 2026 के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में टीबी के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने तथा टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर में दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का संबल

    धमतरी और नगरी में आयोजित शिविरों में 632 दिव्यांगजनों की सहभागिता, कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सुविधाओं से किया गया लाभान्वित कल 11 को भी आयोजित…

    Read more

    यातायात व्यवस्था सुधारने मैदान में उतरेंगे एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के 250 विद्यार्थी

    चौक-चौराहों पर पुलिस के साथ लोगों को करेंगे जागरूक, नियमों का पालन करने वालों का जताएंगे आभार   धमतरी 10 अक्टूबर 2026/ जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर