Ro no D15139/23

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों को मिली शासन की आर्थिक सहायता

शासन की सक्रिय पहल से 8 हजार से अधिक प्रभावितों को 25 करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा की त्वरित राहत राशि वितरित*

 

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ विगत दिनों बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बस्तर जिले में 23 से 26 सितम्बर तक हुई मूसलाधार बारिश और पड़ोसी राज्य ओडिशा स्थित खातीगुड़ा व मुरान बांध के गेट खोले जाने से समूचे अंचल में भीषण बाढ़ तथा गंभीर जलभराव की विकट स्थिति निर्मित हो गई थी। लगातार चार दिनों की अतिवृष्टि और उफनती नदियों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस गंभीर आपदा के बीच राज्य शासन की संवेदनशीलता के अनुरूप स्थानीय प्रशासन पीड़ितों के त्वरित पुनर्वास और आर्थिक संबल देने के कार्य में पूरी प्रतिबद्धता से जुट गया है। इस दिशा में अब तक कुल 8,197 प्रकरणों में 25 करोड़ 72 लाख 98 हजार 860 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान किया जा चुका है।

 

शासन के प्रयासों से बाढ़ प्रभावितों के राहत और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन की सतत निगरानी में राजस्व विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मुस्तैदी से काम करते हुए क्षति सर्वेक्षण एवं प्रकरणों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत बाढ़ प्रभावितों को सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से राहत राशि अंतरित की जा रही है।

 

जिला प्रशासन द्वारा 09 अक्टूबर 2026 तक बाढ़ आपदा से क्षतिग्रस्त हुए कुल 4,946 मकानों के लिए 24 करोड़ 81 लाख 66 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए 1,823 मकानों के लिए 23 करोड़ 34 लाख रुपए और आंशिक क्षति वाले 3,123 मकानों के लिए एक करोड़ 47 लाख 66 हजार रुपए की राशि सम्मिलित है। इसके साथ ही आपदा में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 8 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। वहीं 5 पशुहानि के मामलों में एक लाख 71 हजार रुपए, 7 मामलों में फसल नुकसान के लिए 69 हजार 360 रुपए तथा 3,237 प्रभावितों को बर्तन व घरेलू सामग्री के नुकसान की एवज में 80 लाख 92 हजार 500 रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। इस प्रकार प्रशासन की त्वरित पहल से अब तक कुल 8,197 प्रकरणों में 25 करोड़ 72 लाख 98 हजार 860 रुपए की वित्तीय सहायता सीधे बाढ़ प्रभावितों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

 

शासन के निर्देशानुसार प्रावधान के तहत वित्तीय सहायता के साथ-साथ जिन बाढ़ पीड़ितों के आशियाने पूर्ण एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें तात्कालिक राहत देने के लिए बांस और बल्ली की निःशुल्क उपलब्धता भी वन विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। इससे प्रभावित परिवार फौरी तौर पर अपने घरों की मरम्मत कर पा रहे हैं। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कहा है कि राज्य शासन की मंशानुरूप बाढ़ प्रभावित हरेक व्यक्ति को सहायता देने सहित पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और बाढ़ प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

  • Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

    *वन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण*   *’ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने का…

    Read more

    नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास नही लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें

    नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापारियों की बीच हुई सार्थक चर्चा*   कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने क्वांर नवरात्रि को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानो…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर