Ro no D15139/23

यूआईडीएआई द्वारा आधार में नाम एवं जन्म तिथि संशोधन के लिए नई एसओपी लागू

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आधार कार्ड में नाम, राजपत्र एवं जन्म तिथि में संशोधन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। नई एसओपी के अनुसार विभिन्न प्रकार के संशोधन के लिए अलग-अलग दस्तावेज एवं शपथ पत्र निर्धारित किए गए हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा कलेक्टोरेट के अधीन संचालित जिले के 28 आधार केन्द्रों के माध्यम से आधार संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है। इसके तहत आधार संशोधन की प्रक्रिया जिला कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, तहसील व एसडीएम कार्यालय सहित बैंक व डाक कार्यालय तथा जिले के 10 ग्राम पंचायतों भी इन हाऊस संचालित मॉडल चिप्स द्वारा संचालित केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध की जा रही है। जिसमें ग्राम पंचायत खोबा, सहसपुर दल्ली, बोरतलाव, कोदलवाही, चारभाठा, मोहारा, गेंदाटोला, मुसरा, कोकपुर, रेंगाकठेरा शामिल है।

नई गाइडलाइंस के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के नाम में मामूली बदलाव के लिए पहचान का प्रमाण (पीओआई) अथवा लागू, बच्चों के लिए रिश्ते का प्रमाण (पीओआर) (हेल्थ ऑफ फैमली (एचओएफ)-आधारित अपडेट) मान्य होगा। डेटा एंट्री की गलती के मामले में शपथ पत्र-सी के साथ पीओआई अथवा पीओआर तथा क्षेत्रीय भाषा में हुई गलती के लिए केवल पीओआई की आवश्यकता होगी। लिंग परिवर्तन के कारण नाम में बदलाव तथा नाम से प्रीफिक्स, रैंक अथवा पद हटाने के लिए भी केवल पीओआई मान्य होगा। वयस्क एवं नाबालिग के नाम से उपनाम अथवा उर्फ हटाने के लिए निर्धारित शपथ पत्र-ई के साथ पीओआई, शपथ पत्र-एफ के साथ पीओआई अथवा पीओआर प्रस्तुत करना होगा। रैंडम कैपिटल अथवा लोअर केस में सुधार, नाम से डॉट हटाने के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। नाम में बड़े स्तर पर सुधार के लिए राजपत्र अधिसूचना प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वयस्क के मामले में डेटा एंट्री की गलती सुधारने के लिए शपथ पत्र-बी के साथ पीओआई अथवा पीओआर देना होगा। इसी तरह विवाह अथवा तलाक के बाद सरनेम में बदलाव के लिए शपथ पत्र-डी के साथ पीओआई एवं विवाह संबंधी प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जन्म तिथि में संशोधन के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के माध्यम से संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 6 अथवा आधार जिला समन्वयक चिप्स श्री अंकित सिंह के मोबाईल नंबर 7879043302 पर संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

    *वन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण*   *’ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने का…

    Read more

    नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास नही लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें

    नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापारियों की बीच हुई सार्थक चर्चा*   कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने क्वांर नवरात्रि को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानो…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर