
*सेवा की कहानी*
*- इलाज एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद*
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना अंतर्गत विकासखंड छुरिया अंतर्गत ग्राम तेन्दूकला निवासी श्री खेमलाल साहू को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। श्री खेमलाल साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के तहत प्राप्त राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने प्राप्त राशि से अपने इलाज संबंधी जरूरतों को पूरा करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से कठिन परिस्थितियों में राहत मिली है। मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इस प्रकार की सहायता से हितग्राहियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं एवं पारिवारिक खर्चों के प्रबंधन में मदद मिलती है। श्री खेमलाल साहू ने मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।









