Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से श्रीमती पिंकी सिन्हा को मिली 5 हजार रूपए की सहायता

*सेवा की कहानी*

 

*- छात्रवृत्ति राशि से बच्चों की पढ़ाई के खर्च में मिली राहत*

 

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा श्रमिक परिवारों पर पढ़ाई के खर्च का बोझ कम करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कांकेतरा निवासी श्रीमती पिंकी सिन्हा को मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना को 5 हजार रूपए की छात्रवृत्ति सहायता राशि प्रदान की गई है। श्रीमती पिंकी सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदने में मदद मिली है। साथ ही बच्चों की आगे की पढ़ाई में होने वाले खर्च को पूरा करने में भी यह राशि उपयोगी साबित हुई है। बच्चों की शिक्षा के लिए समय पर आर्थिक सहयोग मिलना परिवार के लिए राहत की बात है। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्रीमती पिंकी सिन्हा ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत बच्चों की शिक्षा के लिए मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ