Ro no D15139/23

लखोली स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को दी कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों की जानकारी*

 

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजनांदगांव शहर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लखोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री पार्थ दुबे एवं न्यायाधीश श्रीमती वंदना मंडावी उपस्थित थे। कार्यक्रम में न्यायाधीशों ने स्कूली बच्चों को कानून, बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सजग एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए कानून के बुनियादी नियमों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) सुश्री अनुज्ञा मिश्रा, श्री प्रशांत बारसे एवं श्री हेमंत जमुडिय़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    *गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ