Ro no D15139/23

मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने जिले में 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान

– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने की अपील की*

 

*- प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे बीएलओ*

 

*- स्कूल-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने किया जा रहा जागरूक*

 

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों की जांच के साथ ही पात्र नागरिकों के नाम जोडऩे, आवश्यक संशोधन एवं नाम विलोपन की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे। नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने एवं नाम विलोपित कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच कर लें। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने अथवा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने नागरिकों से विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

विशेष अभियान के अंतर्गत खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में युवाओं को मतदाता पंजीयन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरवाही में 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतदान केन्द्र क्रमांक 259, 260, 261 एवं 263 के बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को फॉर्म-6 का वितरण किया गया। विद्यार्थियों से फॉर्म भरवाकर संबंधित बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। अभियान के माध्यम से भावी मतदाताओं को मतदाता पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपने विवरणों की जांच करें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) अथवा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा उसमें उपलब्ध जानकारी का सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

    *वन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण*   *’ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने का…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर